अजमेर में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हंगामा, गाड़ी फूंकी:


अजमेर के किशनगढ़ स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में एक लड़की का फोटो शेयर होने पर स्टूडेंट्स भड़क गए। आरोप था कि यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने ही लड़की का फोटो दूसरे गार्ड के साथ शेयर किया।

इसकी शिकायत करने स्टूडेंट्स कुलपति के घर भी गए, लेकिन जब जवाब नहीं मिला तो हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद भड़के स्टूडेंट्स ने गाड़ी में आग लगा दी और सिक्योरिटी ऑफिसर के केबिन में तोड़फोड़ कर दी।

मामला रात करीब 9 बजे का है। इसके बाद देर रात करीब 1 बजे तक स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन चलता रहा। स्टूडेंट्स ने सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार सुबह दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।


CATEGORIES
Share This