आज का राशिफल










मेष – EIGHT OF WANDS
योजना के अनुसार काम आगे बढ़ाने के लिए डिसिप्लिन बनाए रखें। स्वभाव में आ रहे बदलाव की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। प्रयत्नों में किस प्रकार से बदलाव करने की आवश्यकता है, इस बात के संबंध में सतर्क रहें। अपने विचारों पर ध्यान जरूर दें। अधिक चिंता की वजह से नकारात्मकता हो सकती है। दूसरों के साथ थोड़ा संयम से पेश आएं
वृषभ – SIX OF SWORDS
यात्रा करने का मौका मिल सकता है, इसे स्वीकार जरूर करें। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। आज सकारात्मक और नकारात्मक दोनों अनुभव प्राप्त होंगे। स्वभाव में क्या बदलाव आ रहा है, ये जानना अत्यंत आवश्यक होगा। माता-पिता के साथ चर्चा करते समय आपके द्वारा बोली गई बातों की वजह से उनका अपमान न हो, इस बात का ध्यान रखें।
मिथुन – PAGE OF PENTACLES
पैसों से संबंधित निर्माण चिंता धीरे-धीरे दूर होगी। फिलहाल वर्तमान में जो आवश्यक काम है, उस पर ध्यान देते रहें। भविष्य से जुड़ी किसी चिंता के कारण आपकी एकाग्रता भंग न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। अचानक से किसी नए स्रोत से आपको धन लाभ हो सकता है, लेकिन ये फायदा सीमित रहेगा। इसके जरिए कोई एक ही समस्या दूर होगी। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए अनुभवी लोगों के साथ मिलकर योजना बनाने की आवश्यकता है।
कर्क – THE HIEROPHANT
सामाजिक कार्य का हिस्सा बनते समय अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाई जाए, इस बात का ध्यान रखें। उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय आगे बढ़ सकते हैं। अभी का समय आपको लाभदायक सीख देगा। भविष्य में किसी लक्ष्य तक पहुंचना आपके लिए संभव हो सकता है। परिवार के लोगों की मदद अपनी क्षमता के अनुसार करते रहें। किसी व्यक्ति को आपकी सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आप मार्गदर्शन दे सकते हैं तो जरूर मदद करें।
सिंह – THREE OF CUPS
मित्रों के साथ मिलकर बनाई गई योजना सफल होगी, इसके जरिए फायदा मिल सकता है। साथ में एक-दूसरे के साथ संबंध गहरे बनेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद दूर होंगे। फिर भी अपने व्यक्तिगत दायरे को बनाए रखते हुए एक-दूसरे के साथ संबंधों को सुधारने की कोशिश करते रहें। भाई-बहन में प्यार बढ़ेगा। सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आपके द्वारा स्वीकार न करें
कन्या – QUEEN OF PENTACLES
केवल पैसों को ही आप महत्व क्यों दे रहे हैं, इस बात का अवलोकन करें। जिन कामों के लिए आप खुद को निर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी की वजह से आपका डर बढ़ है, इस डर को दूर करें। अगर किसी बात के लिए परिवार के लोगों से सहायता चाहिए तो इस बारे में खुलकर चर्चा करें। आपके कठोर लेन-देन की वजह से अनेक लोग आपके सामने खुलकर बात करने से कतराएंगे
तुला – THE WORLD
प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन की वजह से थोड़ी चिंता होगी, लेकिन ये लेन-देन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लोगों से रही मदद स्वीकार करें, लेकिन खुद को आत्मनिर्भर किस प्रकार बनाया जा सकता है, इस बात पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। विदेश में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। ये यात्रा काम के लिए है तो इस निर्णय को जरूर आगे बढ़ाएं। क्षमता से अधिक खर्च करने की गलती न करें
वृश्चिक – FIVE OF CUPS
पुरानी बातों के प्रभाव से खुद को निकालें। भावनात्मक रूप से बेहतर बनने की कोशिश करें। नए अवसर मिलेंगे, लेकिन इनका फायदा तुरंत नहीं ले पाएंगे, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति से प्रेरणा मिलती रहेगी। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, वह बातें कुछ दिनों में आपके पक्ष में हो जाएंगी
धनु – THE HERMIT
काम की गति तेज करने के लिए अपनी एकाग्रता बनाए रखें। फिलहाल प्रयत्नों की वजह से अनेक समस्याएं दूर हो सकती हैं। आपके अनुभवों के जरिए अन्य लोगों को भी फायदा प्राप्त होगा। जिस प्रकार से लोगों की मदद की जाएगी, उसी प्रकार से आप की भी समस्याएं दूर होंगी
मकर – PAGE OF SWORDS
किसी एक निर्णय पर टिके न रहने से प्रयत्नों में बार-बार बदलाव हो रहे हैं। इस कारण अपेक्षित लाभ मिलने में तकलीफें हो सकती हैं। जो लोग आपके ऊपर निर्भर हैं, उनके लिए अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएं। बेचैनी रहेगी। हड़बड़ी में कोई निर्णय न लिया जाए, इस बात का ध्यान रखें।
कुंभ – TEN OF WANDS
काम का बोझ बना रहेगा। वक्त कम होने की वजह से तनाव हो सकता है, लेकिन आपका हर एक काम तय किए गए वक्त के अनुसार आगे बढ़ेगा। चिंता करने से अधिक केवल प्रयत्न जारी रखने पर ध्यान दें। व्यक्तिगत जीवन और परिवार संबंधी जिम्मेदारियां निभाते समय थकान हो सकती है। अपने काम पूरे करने की काबिलियत आप में है और वर्तमान परिस्थिति की वजह से आपको निराशा हो सकती है, लेकिन आपको निराशा से बचना चाहिए।
मीन – THE DEVIL
आलस को दूर करें। जब तक सफलता नहीं मिलती है, तब तक चिड़चिड़ापन और बेचैनी रहेगी। प्रगति प्राप्त होने के बाद आलस हावी न होने दें। अपने जीवन की तुलना अन्य लोगों से न करें। वर्तमान में आपने किस प्रकार से सफलता हासिल की है, इस बात का अवलोकन जरूर करें।

