8 लाख की अवैध देशी शराब परिवहन करते पकड़ा


अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने 8 लाख की अवैध देशी शराब पकड़ी है। पुलिस ने परिवहन करते चालक को गिरफ्तार कर मिनी ट्रक व 400 पेटी शराब जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

सदर पुलिस थानाधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस आयुष वशिष्ठ के अनुसार- मुखबिर से इत्तला मिली कि भीलवाड़ा की तरफ से एक मिनी ट्रक आ रहा है। जिसमें अवैध शराब की खेप है। सूचना पर सदर थानाधिकारी ने झड़वासा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान भीलवाड़ा की तरफ से आए मिनी ट्रक को पुलिस ने रुकवाया।


CATEGORIES
Share This