स्टेट हाइवे के गड्ढो पर मानवाधिकार आयोग का प्रसंज्ञान


मानसून में स्टेट हाइवे की खराब सड़कों व उनके गड्ढों को लेकर मानवाधिकार आयोग ने स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लिया हैं। आयोग के सदस्य जस्टिस रामचंद्र सिंह झाला ने मीडिया में छपी खबरो के आधार पर पूरे मामलें को प्रथमदृष्ट्या मानवाधिकार हनन का माना हैं।
अपने आदेश में आयोग ने जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ को नोटिस जारी करते हुए खबर में अंकित तथ्यों के संबंध में जांच कराकर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वहीं कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट अगली तारीख तक आयोग में पेश करने के लिए भी कहा हैं।

साथ ही आयोग ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, निम्बाहेड़ा के अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता को अगली तारीख को व्यक्तिगत रूप से आयोग के सामने उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। आयोग ने 23 अगस्त को मामलें की अगली सुनवाई तय की हैं।


CATEGORIES
Share This