बाइक से टक्कर के बाद हॉस्पिटल पहुंचे दंपति










घोड़ा घाटी के पास हाल ही में बनी राव जोधा रोड पर एक बाइक सवार दंपत्ति और उसकी छोटी बच्ची को रील बना रहे बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर में पति पत्नी दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए वे शुक्रवार रात अपनी छोटी बच्ची के साथ महात्मा गांधी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में पहुंचे। इसी दौरान टक्कर मारने वाले युवक के साथ 15-20 लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए घायल दंपत्ति के रिश्तेदार के सिर पर चाकू मार दिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद सरदारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

