प्रेमी युगल ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार


परिजनों के धमकी देने पर प्रेमी युगल ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
आठ साल के प्यार के बाद एक प्रेमी युगम ने लव मैरिज कर ली। इसकी सूचना जैसे ही मिली तो दोनों को परिवार के लोगों से धमकी मिलने लगी। इस पर सोमवार दोपहर दोनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसपी ऑफिस में पंड्रेउताल निवासी रमेश कुमार (30) और मंडावा झुंझुनूं निवासी कंचन (24) ने बताया कि दोनों में आठ साल से जान पहचान है। रमेश की भुआ की बेटी की शादी मंडावा की हुई है। जहां रमेश का आना जाना था। वहां दोनों की मुलाकात हो गई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। परिवार के लोगों को दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात कही। मगर परिवार के लोगों ने शादी करवाने से मना कर दिया।

इस पर दोनों 2 जुलाई को घर से निकल गए। दस जुलाई को दोनों ने जोधपुर हाईकोर्ट में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट बना लिया। कंचन ने बताया कि रमेश से प्यार करती है और बिना किसी दबाव के उसके साथ रहना चाहती है। कंचन 12वीं पास है। वहीं, रमेश कुमार बीए पास है। रमेश कुमार भादरा में डिजायनिंग का काम करता है।


CATEGORIES
Share This