प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के नेता सक्रिय:पीएम से पहले नेताओं का जमघट


प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के प्रस्तावित 8 जुलाई के कार्यक्रम काे देखते हुए अब भाजपा के प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के नेता सक्रिय हाे गए हैं। केन्द्रीय कानून मंत्री शनिवार को बीकानेर आएंगे। दो या तीन जुलाई को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी के आने की खबर है।

दरअसल प्रधानमंत्री के दाैरे से पहले तमाम नेता जनसभा स्थल समेत तमाम प्रशासनिक तैयारियाें का जायजा लेते हैं। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को बीकानेर आएंगे। पहले वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व्यवस्थाएं तय करेंगे। फिर नौरंगदेसर उस स्थान पर जाएंगे जहां सभा होगी।


CATEGORIES
Share This