पिकअप लूटकर भागे, पुलिस ने दबोचा










खाजूवाला कस्बे से घरेलू सामान लाने के लिए एक पिकअप गाड़ी किराए पर लेकर गए तीन बदमाशों ने जामसर थाना क्षेत्र के खारा रीको क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। खाजूवाला के ड्राईवर मनप्रीत सिंह की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर व हाथ पैर रस्सों से बांधने के बाद लोहे की रॉड से हमला कर बदमाश पिकअप गाड़ी को लूट कर भाग छूटे। फिर जैसे ही पिकअप ड्राईवर ने खाजूवाला के परिजनों व पुलिस को सूचना थी।
खाजूवाला थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा ने पिकअप लूट की इतला मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कंट्रोल रूम सहित पुलिस के आलाधिकारियों को अवगत करवाया। लेकिन खाजूवाला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत नाकाबंदी करवाई। फिर खाजूवाला सीआई रामप्रताप वर्मा, जामसर सीआई इंद्र वर्मा की सूचना के एक घंटे बाद श्रीडूंगरगढ़ सीआई अशोक बिश्नोई ने नाकाबंदी कर दो बदमाशों को पिकअप गाड़ी सहित श्रीडूंगरगढ़ में दबोचा। लेकिन एक बदमाश मौका पाकर श्रीडूंगरगढ़ इलाके से भाग गया। परंतु पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए नाकाबंदी कर व टीमें बनाकर तलाश की जा रही हैं।

