डायलिसिस करवा कर पति-पत्नी वापस आए तो उड़ गए होश:दिनदहाड़े चोरों ने कर लिया लाखो का माल पार


जोधपुर शहर के दांतोपंत ठेगड़ी नगर में चोरों ने दिनदहाड़े हाथ साफ कर लाखों रुपए के गहने और नकदी चुरा ली। मकान में सिर्फ पति-पत्नी ही रहते हैं। पति किडनी की बीमारी से ग्रसित है और दोनों ही अस्पताल डायलिसिस करवाने के लिए गए थे। कुछ ही घंटों में वापस लौटे तो ताले टूटे हुए थे और मकान का सामान बिखरा हुआ था

राजीव गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार विजय कुमार सैनी ने रिपोर्ट दी कि वह शनिवार को सुबह 11 बजे अपनी पत्नी के साथ डायलिसिस करवाने के लिए अस्पताल गए थे। कुछ घंटों बाद जब वापस लौटे तो उनके घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था, घर की सभी लाइटें भी जल रही थी। अज्ञात चोरों ने उनके मकान से करीब ₹200000 के सोने और चांदी के जेवरात और 50 हजार की नकदी सहित अन्य सामान पार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद पीड़ित विजय कुमार की पत्नी बेसुध हो गई और अब तक उनकी तबीयत खराब है


CATEGORIES
Share This