कानोड़ रेलवे स्टेशन के पास मिला भ्रूण


उदयपुर जिले के कानोड़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को भ्रूण मिलने के बाद सनसनी फैल गई। भ्रूण करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। लोगों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां स्टेशन के पास लगी एक प्याऊ के पास भ्रूण का कुछ हिस्सा मिट्टी से ढका हुआ मिला।

पुलिस इस संबंध में पता लगाने में जुट गई है कि आखिर यह भ्रूण किसका है और किसके द्वारा इसे यहां इसे फेंका गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। बता दें, करीब 5 दिन पहले भी कानोड़ में एक भ्रूण मिलने की बात सामने आई थी


CATEGORIES
Share This