आज का राशिफल










मेष – PRIENCE OF WANDS
तय किए गए लक्ष्य की वजह से दिक्कतों का सामना ठीक से कर पाएंगे। आपको नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जिससे लोगों को करीब से जानना और उनके साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहना आपके लिए संभव होगा। परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है।
वृषभ – SIX OF WANDS
दूसरों से मिल रही प्रेरणा की वजह से बड़े काम की जिम्मेदारी ठीक से निभाएंगे। अपने अनुभव के कारण दूसरों को मार्गदर्शन देना संभव होगा। दूसरों की समस्या दूर करने के लिए सोच-समझकर काम करें। वर्ना आगे चलकर आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। लोगों की मदद करते समय अपनी मर्यादा का ध्यान रखें।
मिथुन – FIVE OF SWORDS
आलोचनाओं की वजह से तकलीफ होगी। आपकी दुविधा बढ़ सकती है। सही बातें समझने के बाद भी नकारात्मकता हावी रह सकती है। सकारात्मक रहेंगे तो बेहतर रहेगा। जिस व्यक्ति की वजह से परेशानियां दूर हो सकती हैं, उस व्यक्ति के साथ रिश्ता सुधारने पर ध्यान दें। आपको निकट भविष्य में अपेक्षा से बेहतर लाभ मिलेगा।
कर्क – QUEEN OF WANDS
लक्ष्य स्पष्ट होने से हौसला बढ़ रहेगा। परिवार के लोगों की बातों को समझते हुए आप अपने निर्णय को अमल में लाने की कोशिश करें। किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात की सावधानी रखें। आप से जुड़े लोगों की वजह से प्रसन्नता रहेगी।
सिंह – ACE OF WANDS
नई शुरुआत को गंभीरता से लेने की कोशिश करें। अपने आलस और गैर जिम्मेदार स्वभाव की वजह से नुकसान हो सकता है। आपको दोबारा कोई मौका मिल सकता है। इस बार आपकी ओर से कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।
कन्या – JUSTICE
पुरानी बातों से निकलकर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। जो सकारात्मक कर्म थे, उनका फल प्राप्त होगा। गलतियों की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। अचानक कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।
तुला – TEN OF SWORDS
काम से जुड़ी गलतियां होने के बाद भी इन्हें नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है, इस बात का अवलोकन करने की आवश्यकता है। आपको प्राप्त हो रही मदद का गलत उपयोग न करें। वर्ना आपका नुकसान होगा। साथ में लोग आपसे दूर हो सकते हैं। गलत निर्णय के कारण आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। व्यक्तिगत जीवन में सुधार करने की कोशिश करें
वृश्चिक – THE MAGICIAN
सकारात्मकता की वजह से अधिक मेहनत कर पाएंगे। फायदा मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता रहेगी। परिवार की बड़ी समस्या दूर करने के लिए आपका योगदान रहेगा। परिवार के कुछ लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं, लेकिन इस बात की चिंता न करते हुए आप सही काम पर ध्यान देते रहेंगे।
धनु – SIX OF SWORDS
आपको मिले अवसर की वजह से काम के लिए गंभीरता बढ़ेगी। अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने की वजह से लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा। आप जीवन की अन्य बातों से अधिक काम को स्थिर करने पर ध्यान देंगे। कुछ लोगों के साथ रिश्ते टूट सकते हैं, लेकिन ये जीवन की नई शुरुआत भी है।
मकर – THREE OF PENTACLES
पैसों से संबंधित समस्या दूर करने के लिए मित्रों से मदद मिल सकती है। बदले में आपको उनकी मदद करनी पड़ सकती है। इस बात पर भी तुरंत विचार करने की आवश्यकता है। फिलहाल आपको मिल रहे स्तोत्र का इस्तेमाल ठीक से करें। यदि आप जीवन में बड़ा बदलाव करने की इच्छा रखते हैं तो संयम बनाए रखें।
कुंभ – ACE OF PENTACLES
बातों को अधिक गंभीरता से लेने की वजह से नकारात्मक महसूस होगा, लेकिन आपकी संगत के कारण इस परिस्थिति में और विचारों में बदलाव नजर आएगा। अपनी सकारात्मक ऊर्जा का सही तरीके से इस्तेमाल करें और बड़े लक्ष्य पर ध्यान दें।
मीन – THE MOON
दो बातों में से किसी एक का चुनाव करें। आज के निर्णय पर भविष्य की कई बातें निर्भर करती हैं। अन्य लोगों की आलोचना की वजह से डर बना रहेगा। कुछ लोगों के साथ रिश्तों बिगड़ सकते हैं। आप अपनी बातों को समझकर जीवन में आ रहे बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें।

