लड़कियां दसवीं में लड़कों से आगे:बीकानेर के 89.90 परसेंट स्टूडेंट्स पास


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो गया। बीकानेर का परिणाम एक बार फिर कोई खास नहीं रहा। राज्यभर में 19वें नंबर पर बीकानेर में भी लड़कों की तुलना में लड़कों ने बेहतर परिणाम दिया है। बीकानेर की 90.95 परसेंट लड़कियां पास हो गई है, जबकि लड़के थोड़ा पीछे रहे गए। लड़कों का परिणाम 89.01 परसेंट रहा

अब तक आए परिणाम के मुताबिक बीकानेर के गोविन्द सोलंकी के छह सौ में से 590 मार्क्स है। महज दस नंबर कटे हैं। वो कालू के सरकारी स्कूल का स्टूडेंट है। बीकानेर के गृह विज्ञान बाल माध्यमिक विद्यालय इंद्रा कॉलोनी की छात्रा नव्या सांखला ने 98.17 परसेंट मार्क्स लिए हैं। नव्या के मेथ्स और साइंस में जहां सौ-सौ मार्क्स है, वहीं अंग्रेजी में 99 मार्क्स है। बज्जू के विकास कुमावत के 97.50 परसेंट मार्क्स है।


CATEGORIES
Share This