पांच जनों को चुनाव चिह्न आवंटित, 11 को होगा मतदान


बीकानेर

श्री मैढ़ स्वर्णकार समाज के चुनाव 11 जून काे हाेने हैं। अध्यक्ष पद के लिए लाेकतांत्रिक तरीके से पहली बार हाे रहे चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख 30 मई तक आठ जनाें ने दावेदारी जताई थी। दाे जून तक नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त हाेने के बाद तीन जनाें ने अपनी दावेदारी वापस ली है। अब मैदान में पांच उम्मीदवार रह गए हैं। शुक्रवार शाम काे चुनाव कार्यकारिणी समिति की ओर से उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। चुनाव कार्यकारिणी समिति के सचिव कैलाश डांवर ने बताया कि जेठमल साेनी, करणी दान और कुंदन साेनी ने अपनी दावेदारी वापस ली।

अब चुनाव में पांच दावेदार रहे हैं। इनमें मनीष लांबा, हुक्मचंद कांटा, जुगल साेनी, धीरज साेनी और धर्मेंद्र शामिल है। शाम काे इन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इसमें मनीष काे त्रिशुल, हुक्मचंद काे शेर, जुगल काे इंजन, धीरज काे कुर्सी और धर्मेंद्र काे शंख दिया गया है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वालाें की भी चुनाव कार्यालय में उपस्थित रही। अब तक 12 हजार से अधिक नाम जुड़ चुके हैं। शनिवार काे मतदाता सूची काे रानी बाजार मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार भवन में अंतिम रूप दिया जाएगा। रविवार काे सभी फाइनल सूची उपलब्ध करवाई जाएगी


CATEGORIES
Share This