11 निकायों से होगी वसूली:विधायकों के फ्लैट, जयपुर मेट्रो और SMS ओपीडी टॉवर पर हाउसिंग बोर्ड के 544 करोड़ खर्च


जयपुर में विधायकों को रियायती दरों पर फ्लैट, मेट्रो परियोजना और एसएमएस हॉस्पिटल में नए ओपीडी टॉवर पर हाउसिंग बोर्ड के 544 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुआ है। इसकी वसूली राज्य के 11 जिलों के निकायों से की जाएगी और इसके लिए उनकी जमीन छीनने की तैयारी कर ली गई है।जयपुर में हाउसिंग बोर्ड ने विधायकों को रियायती दरों पर फ्लैट दिए और लीज मनी भी नहीं ली। इसके अलावा मेट्रो परियोजना के लिए जमीन और एसएमएस हॉस्पिटल में ओपीडी टॉवर पर कुल 544.44 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग जयपुर में हुए इस खर्चे की वसूली राज्य के 11 अन्य जिलों के निकायों से करेगा।


CATEGORIES
Share This