स्लिपर-रोडवेज बस में भिड़ंत, 24 यात्री घायल


नागौर में नेशनल हाईवे 62 पर खींवसर के ताड़ावास चौराहे पर रोडवेज बस और स्लीपर बस की भिड़ंत में 24 यात्री घायल हो गए। इनमें से 4 यात्रियों की हालत गंभीर है, जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पहुंची खींवसर पुलिस ने घायलों को लोगों को मदद से एंबुलेंस से खींवसर हॉस्पिटल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है।


CATEGORIES
Share This