बीकानेर में मौसम:बीकानेर में बढ़ सकता है तापमान, फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं










बीकानेर में तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ है। बीती रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इसके बाद भी पारा 24.9 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा है, जबकि आमतौर पर इन दिनों में रात का पारा तीस डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। पश्चिमी विक्षोभ थमने के बाद बीकानेर में दिन का पारा भी कुछ बढ़ा है लेकिन सामान्य से ये भी कम रहा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

