झुग्गी में घुसे चोर, 6 मोाबाइल ले गए


अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के राठनगर डबल फाटक के पास झुग्गियों में रह रहे बंजारा परिवारों की झुग्गियों से 6 मोबाइल चोरी हो गए। चोर रात करीब डेढ़ बजे घुसा। एक-एक करके तीन- चार झुग्गियों से मोबाइल चोरी कर ले गया। एक जने को जाग हुई। जिसने एक युवक को भागते हुए देखा। अगले दिन महावीर बंजारा ने शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


CATEGORIES
Share This