जम्मूतवी के लिए चलेगी स्पेशल गाड़ी


वैष्णोदेवी, अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जम्मूवती, उधमपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन सप्ताह में एक दिन उदयपुर से चलेगी और इसके चार फेरे होंगे। ये ट्रेन अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा के रास्ते होकर चलाई जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे से जारी शेड्यूल के मुताबिक गाड़ी संख्या 09655 उदयपुर सिटी-उधमपुर स्पेशल 4 से 25 जुलाई तक हर मंगलवार को उदयपुर से शाम 4.05 बजे चलेगी, जो रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 11.10 बजे पहुंचेगी और रात 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन बुधवार को शाम 6.05 बजे उधमपुर पहुंचेगी।


CATEGORIES
Share This