आजाद समाज पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन










आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी भारत एकता मिशन सीकर की ओर से अनेक युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सीकर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा जेड श्रेणी की करने की मांग की।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नंदकिशोर दानोदिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है जो घोर निंदनीय एंव कायरतापूर्ण कृत्य है। चंद्रशेखर आजाद पर हुआ यह हमला राजनैतिक पार्टियों की एक बड़ी साजिश है क्योंकि आजाद देश भर में दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और वे देश के एकमात्र मुखर वक्ता हैं। इसलिए विरोधी उनकी जान लेने पर उतारू हैं। उनका जीवन बहुजन समाज की धरोहर बन चुका है और वे संपूर्ण देश में गरीबों मजदूरों की एकमात्र आवाज हैं

