सिरसा बठिंडा स्पेशल आज रहेगी रद्द:श्रीगंगानगर – दिल्ली के मार्ग में परिवर्तन


 

जयपुर

हनुमानगढ़-बठिंडा रेलखंड के मध्य तेज हवाएं चलने व ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस कारण गाड़ी संख्या 04784, सिरसा बठिंडा स्पेशल रेल सेवा 18 मई को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। इसके साथ हीं कई गाड़ियाें के रुट को भी चेंज किया गया है।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेल सेवा 18 मई को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया बठिंडा-जाखल-रोहतक-भिवानी होकर संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा 18 मई को बठिंडा से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया बठिंडा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी।
  • गाड़ी संख्या 04084, हिसार-जींद स्पेशल रेल सेवा 18 मई को हिसार से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-जाखल होकर संचालित होगी।
  • वहीं गाड़ी संख्या 09604, बठिंडा-जयपुर स्पेशल रेल सेवा के रुट में आंशिक रुप से परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन 18 मई को बठिंडा के स्थान पर मंडी डबवाली से संचालित होगी।

CATEGORIES
Share This