मोबाइल-एटीएम सहित बैग चुराया, विड्रोल किए 6 हजार रुपए










कॉलेज का एग्जाम देकर लौटे स्टूडेन्ट के घर के बाहर रखा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। बैग में मोबाइल, एटीएम, नकदी सहित जरूरी कागजात थे। चोर ने बैग में रखे एटीएम व मोबाइल की मदद से अकाउंट से छह हजार रुपए विड्रोल कर लिए। साथ ही परिचितों को कॉल कर पैसे की डिमांड कर रहा है। पैसे नहीं देने पर अभद्रता कर रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

