भीषण गर्मी का असर दूसरे दिन भी बरकरार










भीषण गर्मी का असर दूसरे दिन भी बरकरार रहा। साेमवार काे अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा। रात में 30 डिग्री पार हाे गया। दरअसल 23 से पश्चिमी विक्षाेभ आ रहा है। इस कारण मंगलवार से सूरज की तपिश कम हाेने लगेगी लेकिन साेमवार काे सूरज से लाेगाें काे लू से सामना कराया। पारा 44.6 डिग्री हाेने के कारण गर्म हवा के थपेड़ाें से सामना करना पड़ा लेकिन रविवार की तुलना में एक डिग्री पारा कम हुआ है।
मंगलवार काे ये 43 डिग्री के करीब आने के आसार हैं। यानी मंगलवार काे लू से सामना नहीं करना हाेगा और बुधवार से आंधी-बूंदबांदी का दाैर शुरू हाेग। तापमान 40 डिग्री के भी नीचे जाने के आसार हैं। ऐसे में नाैतपा में तपिश और लू से राहत मिलने के संकेत हैं। शाम काे उमस पूरी तरह गायब रही क्याेंकि आर्द्रता 12 प्रतिशत रह गई। न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

