बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी


सीकर के उद्योग नगर इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुई है। जिसमें दो चोर बाइक चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल अब उद्योग नगर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।


CATEGORIES
Share This