बिजनेसमैन का किडनैप, 1 करोड़ की ऑडी लूटी


जयपुर में चार बदमाशों ने बिजनेसमैन का किडनैप कर एक करोड़ की ऑडी और 10 लाख रुपए लूट लिए। उसे प्रॉपर्टी डील के बहाने दिल्ली से जयपुर बुलाया था। रामनगरिया थाना पुलिस ने मामले में शुक्रवार को तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है। इनमें से एक पीड़ित का बिजनेस पार्टनर रह चुका है। इनके कब्जे से लूटी गई ऑडी भी बरामद हो गई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ फरार साथी की तलाश की जा रही है।


CATEGORIES
Share This