दोस्त की हत्या कर शव घर में दफनाया










उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के ओड़ बस्ती में गुरूवार एक युवक द्वारा अपने ही दोस्त को मारकर घर में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया। युवक ने शव को घर के कमरे में दफनाया और पत्नी बच्चों के साथ फरार हो गया। चार दिन बाद जब पडोसियों को घर से बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर पर लगा ताला तोड़ा तो घर के कमरे खुदा हुआ गड्डा देखकर हैरान रह गए।
फिर पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में गड्डे से मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला। थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण ने बताया कि घर के कमरे में खुदे गड्डे से शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अंबामाता थाना क्षेत्र के अंबावगढ़ निवासी शुभम पुत्र सुरेश के नाम से हुई है। वहीं, आरोपी प्रवीण अपने पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर से फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

