साइंस व कॉमर्स में बेटियां बहुत आगे










माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने गुरुवार को 12वीं साइंस व कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें अलवर की बेटियां ने बाजी मारी है। जो बेटों से काफी आगे हैं। साइंस में बेटियों का रिजल्ट बेटों से 5 पर्सेंट ज्यादा रहा है। साइंस में बेटियों का कुल रिजल्ट 98.69 पर्सेंट रहा। जबकि बेटों 93.83 पर्सेंट ही रहा है। कुल 95.36 पर्सेंट रिजल्ट रहा है। इसी तरह कॉमर्स में छात्राओं का रिजल्ट 99.32 और छात्रों को 97.79 पर्सेंट रहा है। कुल 98.37 पर्सेंट रिजल्ट रहा है। कठूमर क्षेत्र के गैलेक्सी विद्या मंदिर (GIS)की छात्रा अंजली शर्मा ने 98.80 प्रतिशत 12वीं विज्ञान वर्ग में प्राप्त किया है। संभवतया यह छात्रा अलवर में प्रथम है। इनके पिता किसान हैं और माता ग्रहणी है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

