जयपुर में डॉक्टर से 1.37 करोड़ की वसूली


जयपुर में डॉक्टर से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी मामले का सांगानेर थाना पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। डॉक्टर को बिजनेस में प्रोफिट का झांसा देकर रुपए वसूलने के मामले में आरोपी डॉक्टर व साथी युवती को अरेस्ट किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

DCP (ईस्ट) ज्ञानचन्द यादव ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी डॉ. रामलखन डिसानिया (37) पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पुराना आरटीओ ऑफिस न्यू कॉलोनी डूंगरपुर हाल लता नगर कालवाड रोड और नेहा जैन उर्फ रानी जैन (34) पुत्रभ् अशोक कुमार निवासी शिवनगर जनता कॉलोनी घाटगेट को अरेस्ट किया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो दर्जन से अधिक धोखाधड़ी के मामले दर्ज है


CATEGORIES
Share This