प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को अजमेर पहुंचेंगे


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर से केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर देश में बड़ा संदेश देंगे। 31 मई को कायड़ विश्राम स्थली में बड़ी आमसभा में मोदी शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर 2018 में भी प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर से आम सभा में चुनाव का बिगुल बजाया था, माना जा रहा है कि मोदी की आम सभा राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल है। मंगलवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता अजमेर पहुंचे।

मंगलवार को आम सभा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने अजमेर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- पिछले 9 साल में केंद्र सरकार ने जनकल्याण और विकास के इतने कार्य किए हैं, जितने पिछले 70 साल में कोई सरकारी नहीं कर सकी। दुनिया भर में प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं, यह देश के लिए गर्व की बात है। केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर अजमेर की धरती से देश को बड़ा संदेश दिया जाएगा।

सीपी जोशी ने कहा कि सरकार के ऐतिहासिक कार्यकाल के 9 साल पूरे हो रहे हैं, इस 9 साल के कालखंड में देश का वैभव पूरी दुनिया में बड़ा है। भारत में जो योजनाएं 60 वर्ष में गरीब और गांव तक नहीं पहुंच पाई वह योजनाएं 9 साल में जरूरतमंदों को मिली है। अजमेर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम गौरव की बात है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर अपार उत्साह है। कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 31 मई को अजमेर में विशाल आम सभा होगी।


CATEGORIES
Share This