जयपुर में चार घंटे में 17 डिग्री गिरा तापमान


उत्तर भारत में एक्टिव हुए नए वेदर सिस्टम और पाकिस्तान-पंजाब सीमा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब राजस्थान में दिखने लगा है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे जयपुर में तूफानी हवाओं के साथ। शुरू हुआ बारिश का दौर शाम चार बजे तक जारी रहा। यहां सुबह से ही बादल छाए थे, तेज हवाएं चल रही थीं। जयपुर के साथ राजस्थान पांच से ज्यादा जिलों में बदले मौसम का असर देखने को मिला है।

प्रदेश का अधिकतम तापमान औसतन 10 डिग्री तक गिर गया है। वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर के ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम से जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा गिरावट जयपुर के अधिकतम तापमान में हुई है। चार घंटे के दौरान ही दिन का तापमान 34 डिग्री से 17 डिग्री तक आ गया। इस दौरान जयपुर में 70 से 72 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलीं।


CATEGORIES
Share This