आज का राशिफल










- मेष – THE HANGEDMAN
टारगेट के बारे में विचार करके कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। आपकी अपेक्षाएं और तैयारी अलग-अलग होने के कारण कठिनाई रहेगी। इस कारण तनाव रहेगा। आपकी बातों से अन्य लोग सहमत नहीं होंगे। लोगों की नकारात्मक टिप्पणियों का असर आप पर न हो, इस बात का ध्यान रखें
- वृषभ – THE WORLD
बड़ी खरीदारी की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, फिर भी चिंताएं रह सकती हैं। आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां स्वीकार न करें। इस कारण व्यक्तिगत जीवन नजरअंदाज हो सकता है। परिवार के लोगों की नाराजगी आप पर न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें।
- मिथुन – THE LOVERS
अपने विचारों को वास्तविकता का रूप देना कठिन लगेगा। जब तक आप अपनी भावनाओं को अन्य लोगों के सामने प्रकट नहीं करते हैं, तब तक एक-दूसरे के लिए नाराजगी दूर करना संभव नहीं है। आप केवल खुद के बारे में सोच कर काम कर रहे हैं, करीबी लोगों की बात भी जरूर सुनें। साथियों को नजरअंदाज न करें
- कर्क – ACE OF SWORDS
काम के लिए बढ़ती हुई गंभीरता की वजह से समस्याएं दूर होंगी। जिन बातों की तकलीफ कई सालों से हो रही है, उन्हें सुलझाने का रास्ता प्राप्त होगा, इस कारण जीवन शैली में बड़ा बदलाव होगा। सही लोगों का चुनाव करके अपनी संगत सुधारने की कोशिश करें। आपके अनुभव के अनुसार अवसर मिलता जाएगा।
- सिंह – FOUR OF SWORDS
परिवार के लोगों के साथ हो रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश करें। वर्ना अधिक नुकसान होने की संभावना है। जैसे-जैसे तनाव बढ़ेगा, वैसे-वैसे आपकी कार्यक्षमता कम होगी। जिससे नकारात्मकता और क्रोध बढ़ सकता है।
- कन्या – TWO OF CUPS
जिन कामों में अभी तक सफलता नहीं मिल रही है, उनके बारे में गहराई से विचार करें। अपनी समस्याओं का हल खोजने की कोशिश करें। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही लोगों का साथ प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय को आगे बढ़ाने के लिए किसी न किसी व्यक्ति से मदद प्राप्त हो सकती है
- तुला – SEVEN OF WANDS
सभी समस्याओं के बारे में गहराई से विचार करेंगे तो तकलीफें कम होंगी। लोगों की समस्याओं को सुलझाते समय आप खुद के लिए समस्या बढ़ा सकते हैं, इस बात पर ध्यान दें।
- वृश्चिक – EIGHT OF SWORDS
अपनी व्यक्तिगत सोच से बाहर निकलकर रिस्क लेते हुए नए निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपको नए अनुभव मिलेंगे। इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। आपके व्यक्तित्व में आ रहे बदलाव सकारात्मक रहेंगे। आपका खुद को देखने का नजरिया बदल सकता है।
- धनु – ACE OF WANDS
जरूरी कामों में सफलता मिल सकती है। जिन बातों के कारण तकलीफ हो रही है, वे समस्याएं दूर होंगी। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधारने की आवश्यकता है। नए लोगों के साथ हो रहे परिचय के कारण नए मित्र बनेंगे। यात्रा संबंधी निर्णय अचानक से लिया जा सकता है, खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है
- मकर – EIGHT OF CUPS
महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से सही निर्णय तक पहुंचना आपके लिए संभव हो सकता है। फिलहाल सोच-समझकर अपनी योजना के अनुसार काम कर पाएंगे। आपके स्वभाव में कई बदलाव आएंगे, इस कारण लक्ष्य पर ध्यान दे पाएंगे।
- कुंभ – TEN OF SWORDS
जब तक आपका काम पूरा नहीं होता, तब तक एकाग्रता बनाए रखें। मन में बढ़ रही चंचलता के कारण गलत कामों की ओर ध्यान जाएगा, लेकिन ऐसा न करें। गुस्से के कारण विवाद हो सकता हैं। किसी के लिए गलतफहमी न रखें।
- मीन – THREE OF CUPS
बड़ा फायदा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। फिलहाल आपको निवेश पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जितना अधिक आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उतनी ही तकलीफें कम होंगी। सही मार्ग पर टिके रहना आपके लिए संभव हो सकता है

