जनआक्रोश रैली, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


बाड़मेर

बीजेपी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के आगे गुरुवार को जन आक्रोश महा घेराव रैली की गई। रैली में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी शामिल हुए। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। प्रदेश सरकार के कुशासन, कमजोर कानून व्यवस्था, दलित व महिला वर्ग पर बढ़ते अत्याचार व तुष्टिकरण नीति के खिलाफ जन आक्रोश है। कलेक्ट्रेट गेट के अंदर जबरदस्ती घुसने को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मामूली नोकझोक भी हुई है। राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया।


CATEGORIES
Share This