12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, बेटियां आगे










माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया। प्रदेश में नागौर का रिजल्ट इस बार ठीक रहा। आट्र्स में नागौर का रिजल्ट कुल 90.34 प्रतिशत रहा। जिसमें लड़कों की तुलना में इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी। लड़कों में फर्स्ट डिवीजन 88.91 आए वहीं 91.78 प्रतिशत लड़कियां फर्स्ट डिविजन आईं। कुल मिलाकर लड़कों की तुलना में लड़कियां आगे रहीं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

