आज का राशिफल










मेष – TWO OF WANDS
ध्यान रखें, समस्या का कारण जानने से भी उसे सुलझाया जा सकता है। जो बातें जीवन में स्थिरता लाती है, केवल उन पर ध्यान दें। जिन बातों में आप बदलाव लाना चाहते हैं, उनके लिए सोच-समझकर आगे बढ़ें। आपकी ऊर्जा किसी व्यर्थ बात के लिए बर्बाद न करें।
वृषभ – JUDGEMENT
आध्यात्मिक बातों की ओर झुकाव होने से नई बातें समझना आपके लिए संभव हो सकता है। खुद के प्रयत्नों से जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें। लोगों के साथ जुड़े रहने के बाद भी किसी व्यक्ति पर निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के जिन लोगों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें गलती का एहसास होगा
मिथुन – PAGE OF WANDS
नई बातों से संबंधित उत्सुकता रहेगी। ज्ञान के विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। फिलहाल अपने निर्णय पर ही टिके रहना होगा। जिन बातों से संबंधित आपको नाराजगी है, उनमें बदलाव नजर आएगा। अवसरों को समझकर ही स्वीकार करें।
कर्क – STRENGTH
इच्छाशक्ति के बलबूते व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करें। महत्वपूर्ण काम में कठिनाइयां महसूस हो सकती हैं। अन्य लोगों के द्वारा डाली गई बाधा के कारण कुछ काम रुकेंगे, लेकिन अगर आप अपने प्रयत्न बढ़ाते हैं तो तय किए वक्त पर काम पूरा करना संभव होगा। लोगों के द्वारा बोली गई बातें नजरअंदाज करना सीखें।
सिंह – SEVEN OF WANDS
अपना पक्ष लोगों के सामने रखने की कोशिश करें और अपनी बातों को ठीक से समझाएं। निर्णय लें, उसे अमल में लाने की कोशिश करें। जिन लोगों को साथ जरूरी है, उनका साथ मिलता रहेगा। खुद के लिए बढ़ रही नाराजगी दूर करें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
कन्या – QUEEN OF WANDS
प्रयत्नों के बाद ही परिवार संबंधी समस्या दूर होगी। कुछ लोग आपके व्यक्तिगत जीवन में दखलअंदाजी कर सकते हैं। किसी व्यक्ति को पैसों से संबंधित मदद करने से बचें। सेहत में आ रहे नकारात्मक बदलाव का असर आपके स्वभाव पर नजर आ सकता है। सेहत के लिए जागरूकता रखें।
तुला – TWO OF SWORDS
पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, इस कारण व्यक्तिगत जीवन में समझौता करना पड़ सकता है। स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। यात्रा संबंधी योजना सफल होने की संभावना कम है। अचानक बड़े खर्च होने की संभावना है। मित्रों के साथ बातचीत करते समय पुरानी नकारात्मक चर्चा न करें
वृश्चिक – FOUR OF PENTACLES
स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होगा। जीवन में बार-बार मिलने वाली असफलता की वजह से बेचैनी और निराशा रहेगी। इसका असर आपकी सेहत पर हो सकता है। परिस्थिति बदलने की क्षमता आप में है। खुद को बार-बार प्रेरित करते रहना होगा
धनु – ACE OF PENTACLES
लोगों के साथ मेल-मिलाप बना रहेगा। किसी व्यक्ति को फिलहाल उधार न दें। यदि किसी की समस्या को सुलझाने के लिए मार्गदर्शन दे सकते हैं तो मदद जरूर करें, लेकिन पैसों की मदद के कारण आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है।
मकर – EIGHT OF SWORDS
काम की गति को बढ़ाने से पहले खुद की अपेक्षाओं को ध्यान में रखें। लोगों की बातों के कारण खुद के लिए नकारात्मकता हो सकती है। सेहत को बेहतर बनाना और व्यक्तिगत जीवन को सुधारना आपका एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।
कुंभ – FOUR OF SWORDS
अपनी नाराजगी का कारण जानने की कोशिश करें। आपकी समस्या का हल आपको प्रयत्नों के जरिए ही प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति से मदद की अपेक्षा न रखें। हर व्यक्ति आपके साथ अपने फायदे के लिए जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसलिए लोगों की नीयत को परखना होगा।
मीन – SEVEN OF PENTACLES
बड़ी खरीदारी करने के लिए लोन की आवश्यकता हो सकती है, जो आपको परिचित व्यक्ति से मिल सकता है। प्रयत्नों का फल प्राप्त होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार सफलता मिल सकती है। किसी व्यक्ति के द्वारा आपके खिलाफ बोले गई बातों के कारण समस्या हो सकती है। जो गलतफहमी है, उसे तुरंत दूर करना आपके लिए जरूरी है।

