आज का राशिफल


मेष – NINE OF PENTACLES

अपनी तुलना किसी और के साथ करेंगे तो आपका तनाव बढ़ सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर करने के लिए परिवार के लोगों की सहायता ले सकते हैं। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें और काम को गंभीरता से करें। जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए प्रयत्न शुरू करें

वृषभ – QUEEN OF SWORDS

पुरानी बातों को भूल कर आगे बढ़ने की कोशिश करें, लेकिन जब तक आप खुद के विचारों को स्पष्ट रूप से बोलेंगे नहीं, तब तक बदलाव नहीं होगा। सही वक्त पर अपनी जरूरतों के बारे में बातचीत करें। परिवार के लोगों के साथ दूरियां हो सकती हैं। फिलहाल केवल खुद के कामों पर ध्यान दें

मिथुन – KING OF SWORDS

मेहनत करने के बाद भी अपेक्षा के अनुसार फल न मिलने से क्रोध बढ़ सकता है। आपके जीवन पर अन्य लोगों का प्रभाव और दखलअंदाजी बढ़ सकती है, इस कारण मर्जी के अनुसार काम करना मुश्किल होगा। महत्वपूर्ण बातों के बारे में चर्चा सोच-समझकर ही करें।

कर्क – QUEEN OF CUPS

जो समस्या है, उसका हल खुद के प्रयत्नों से ही मिलेगा। अन्य लोगों से अपेक्षाएं रखने से बचें। महत्वपूर्ण और प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़ना आपके लिए संभव हो सकता है। जैसे-जैसे आपकी संगत में सुधार होगा, आपकी तकलीफें भी दूर होने लगेंगी।

सिंह – TEN OF PENTACLES

परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कोशिश करनी होगी। अपनी क्षमता के अनुसार ही नई जिम्मेदारियां लें। नियमों से संबंधित तकलीफ हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए अनुभवी लोगों का साथ मिल सकता है।

 

कन्या – THE HIGH PRIESTESS

प्रयत्न करने के बाद भी समस्या का समाधान न मिलने से आपकी इच्छा शक्ति और मजबूत होगी। इस कारण परिस्थिति को अपने पक्ष में करना आपके लिए संभव हो सकता है। अन्य लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति को भावनात्मक ठेस न पहुंचे, ये ध्यान रखें। किसी भी बात की जिद न करें। अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद करते रहें

तुला – SIX OF SWORDS

काम की गति और प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। समय आपके पक्ष में है, इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। मुख्य समस्या दूर करने के लिए कोशिश करते रहें। परिवार के लोगों की समस्या दूर करने के लिए लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। आपकी गलती के कारण नुकसान हो सकता है

वृश्चिक – ACE OF SWORDS

आपके स्वभाव में बदलाव नजर आएगा, लेकिन प्राप्त हो रहे अनुभवों की वजह से कटुता न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें। अपने काम को पूरा करना आपके लिए संभव हो सकता है। फिलहाल आपको आसानी से सफलता मिल सकती है। काम का विस्तार कर सकते हैं।

धनु – ACE OF WANDS

आपके विचारों का दबाव अन्य लोगों पर न हो, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आपके प्रयत्नों की वजह से परिवार संबंधी समस्या दूर हो सकती है। फिर भी लोगों का आपके लिए व्यवहार नकारात्मक रह सकता है। काम करें, लेकिन फल की इच्छा न रखें।

मकर – KING OF WANDS

स्वभाव में बढ़ रही जिद की वजह से गलत बातों की ओर आपका ध्यान रहेगा। खुद को आत्मनिर्भर बनाएं। किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित लेनदेन फायदेमंद साबित होंगे। अभी रिस्क न ली जाए, इस बात का ध्यान रखें

कुंभ – THE SUN

अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ संबंध गहरे बनते जाएंगे। जिनसे आपके बड़े अवसर मिल सकते हैं। अचानक फायदा मिलेगा, खुद के लिए सकारात्मक महसूस होगा। साथ में काम पर फोकस बढ़ सकता है। आपके स्वभाव में आ रहे बदलाव के कारण परिवार के लोगों को सकारात्मक महसूस होगा। आप से प्रेरित होकर वे भी बदलाव करने की कोशिश करेंगे।

 

मीन – THREE OF PENTACLES

लोगों के सुझाव पर अमल करने से पहले सारी बातों पर विचार करें। किसी वरिष्ठ की सलाह पर काम करेंगे तो फायदेमंद साबित हो सकता है। अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए अन्य लोगों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करते रहें। सकारात्मक कार्य की वजह से सही लोगों के साथ परिचय होगा, जिनकी वजह से आपकी समस्याएं दूर होंगी


CATEGORIES
Share This