MDM हॉस्पिटल में 4 साल बाद आज होगा किडनी ट्रांसप्लांट










जोधपुर

एमडीएम हॉस्पिटल प्रशासन की और से ट्रांसप्लांट को लेकर तैयारियां की गई है।
संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल में शुमार मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में 4 साल बाद गुरुवार को किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इसके लिए जयपुर से यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की टीम जोधपुर पहुंची है।
यहां एमडीएम हॉस्पिटल की मेन ओटी (ऑपरेशन थिएटर) में किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई है।
एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि 4 साल बाद यहां किडनी ट्रांसप्लांट होने जा रहा है। बाड़मेर निवासी रहमतुल्लाह (39) को उसकी बहन (42) किडनी डोनेट करेंगी।
इसके लिए पूर्व में उनकी जांचें और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर जयपुर भेजी गई। यहां से अप्रूवल मिलने के बाद अब टीम मरीज का किडनी ट्रांसप्लांट करेगी। इसको लेकर एमडीएम हॉस्पिटल में जरूरी तैयारियां पूरी की गई हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

