CM अशोक गहलोत 29 को आएंगे बाड़मेर










राजस्थान विधानसभा के चुनावी साल में हर पार्टी के नेता जनता से सीधा संवाद करने के लिए जिलेवार दौरे कर रहे है।वहीं, सीएम अशोक गहलोत करीब एक साल बाद 29 मई को बाड़मेर आना प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, काग्रेसी विधायक और नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर बड़ी संख्या में लोगों का आने का आह्वान कर रहे है। बुधवार को गो सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन और डीएम, एसपी ने आदर्श स्टेडियम का निरीक्षण किया। वहीं स्टेडियम में डोम (पाडांल) लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

