9वीं क्लास के 65 में से 36 स्टूडेंट फेल:ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर कार्रवाई और जांच की मांग की


नोखा के काकड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा के 36 विद्यार्थियों को फेल करने के मामले की जांच कराने को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने सीबीईओ माया बजाड़ को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि सत्र 2022-23 में स्कूल के नौवीं कक्षा के 65 में से 36 विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है, इसमें अधिकतर गरीब परिवारों के बच्चे हैं। दसवीं में भी काफी विद्यार्थियों को परीक्षा देने से वंचित रख दिया था। स्कूल में स्टाफ भी लगभग पूर्ण है, इस मामले की जांच कराने की मांग की गई


CATEGORIES
Share This