अवैध हथियार बेचने का आरोपी गिरफ्तार










चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार बेचने के आरोप में एक पार्षद के पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पहले हथियारों को जखीरा बरामद हुआ था।
रतनगढ़ सीआई सुभाष बिजारणिया ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ के वार्ड संख्या 42 निवासी अजय कुमार कंडारा (24) को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान पिस्टल फारूक से खरीदने की बात कबूल की। जिस पर रतनगझ़ सीआई सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में सब इंसेक्टर माणकलाल डूडी, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र और राकेश की टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ के वार्ड संख्या 21 निवासी उमर फारूक (29) को बीकानेर के केंद्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। जिसको पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

