25 लाख की नशे की खेप पकड़ी


केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने उदयपुर के भींडर में रिहायशी मकान में छापामार कर तस्करी के लिए छिपा रखी 635 किलो नशे की खेप (डोडा चुरा) पकड़ा है। जिसकी बाजार कीमत 25 लाख रूपए के करीब बताई गई है। टीम ने माधवलाल रावत निवासी गांव मेनपुरिया तहसील भींडर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया है।


CATEGORIES
Share This