25 मई से तंबाकू निषेध सप्ताह का होगा आयोजन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में 25 मई से 31 मई 2023 तक तंबाकू निषेध सप्ताह का आयोजन होगा। तंबाकू निषेध सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्राम स्तर पर आशा सहयोगनी द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर तंबाकू उपभोक्ताओं की पहचान कर परामर्श उपचार दिया जाएगा। साथ ही कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालान कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को सीएमएचओ डॉ अनुज पिंगोलिया के द्वारा इसकी जानकारी दी गई।


CATEGORIES
Share This