17 स्टूडेंट्स से 1.67 करोड़ की ठगी










जोधपुर के भोपालगढ़ के 17 स्टूडेंट्स के साथ ठगी हो गई। सभी स्टूडेंट्स ने मिलिट्री में नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 67 लाख रुपए यूपी की गैंग को दे दिए। स्टूडेंट्स के पास जब कोई भी ऑफर लेटर नहीं आया तब उनको ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने जब पैसे वापस देने का दबाव दिया तो 50 लाख का चेक दिया गया लेकिन वह चैक भी बाउंस हो गया। ऐसे में स्टूडेंट्स ने कोर्ट की शरण ली । कोर्ट में परिवाद दर्ज करवाया। इस्तगासे के माध्यम से मामला उदयमंदिर थाने में दर्ज किया गया । पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। स्टूडेंट्स ने कुल 1 करोड़ 67 लाख रुपए हरिद्वार, कलकत्ता आदि स्थानों पर जाकर आरोपी को दिए थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

