नई आवासीय योजना में छलावा



बड़ली में नई बनने वाली आवासी योजना में आवेदन करने वालों के साथ राजस्थान आवासन मंडल छलावा करने जा रहा है। गत योजना के मुकाबले बड़ली में इस बार दो से ढाई लाख रुपए बढ़ाने के बाद भी ना तो मकान के बाहर बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी और ना ही छत पर जाने के लिए सीढ़ियां होगी

आवासन मंडल की ओर से बड़ली में विशिष्ट पंजीकरण योजना लॉन्च की गई। जिसमें विभिन्न कैटेगरी के करीब 1090 मकान बनाए जाएंगे। इन मकानों के एवज में नौ गुणा यानी करीब 9000 के करीब आवेदन आए थे। हालांकि सफल आवंटियों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया होनी बाकी है।

इधर, मंडल की ओर से टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। जल्द ही टेंडर खोलकर निर्माण कार्य शुरू होगा, लेकिन काम शुरू होने से पहले ही विवाद के काले बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि इस बार भी मंडल मकान के बाहर ना तो बाउंड्री वॉल बनाएगा और ना ही छत पर जाने के लिए सीढ़ियां।

बाउंड्री को केवल प्लिंथ लेवल का बनाकर छोड़ दिया जाएगा, ताकि जो आवंटी आए, वो अपने मकसद से स्वयं अपने खर्चे पर यह बनवाए। ऐसे में न्यूनतम 7 लाख और अधिकतम 34 लाख रुपए देने के बावजूद भी ना बाउंड्री वॉल मिल पाएगी और ना ही सीढ़ियां।


CATEGORIES
Share This