119 कैमराें की निगरानी:बीकानेर स्टेशन के छह प्लेटफार्म, दाेनाें एंट्री गेट 119 कैमराें की निगरानी में रहेंगे










बीकानेर रेलवे स्टेशन के छह प्लेटफार्म, फर्स्ट और सेकंड एंट्री गेट पूरी तरह से 119 कैमराें की निगरानी में रहेंगे। यहां घूमने वाले संदिग्ध लाेगाें व अपराधियाें की पहचान अब पुलिस व जीआरपी मिलकर आसानी से कर सकेंगे, क्याेंकि यहां 12 कैमरे फेस रिकग्निशन वाले टेक्नाेलाॅजी हाेंगे। इन कैमराें काे किस जगह पर लगाया जाना है। ये जीआरपी तय करेगी। करीब पाैने दाे कराेड़ रुपए की लागत से लगाए जा रहे इन कैमराें का कंट्राेल जीईरपी के पास रहेगा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

