लोन एप ने महिला के अश्लील फोटो परिचितों को भेजे


जयपुर

मालपुरागेट थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आई टी एक्ट की दो धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 मई को उसके द्वारा एक ऐप अपने मोबाइल में वित्तीय योग्यता पता करने के लिए इंस्टॉल किया गया था। इस दौरान उसके बैंक खाते की जानकारी और अनुमति मांगी गई थी। जो महिला के द्वारा दे दी गई। महिला को ऐप सही नहीं लगा तो महिला ने कुछ घंटों बाद आपको डिलीट कर दिया। लेकिन अगले दिन 11 मई को महिला के खाते में तीन बार में 9030 रुपए जमा हुए। जो कि महिला के बिना स्वीकृति के खाते में पैसा आया। पैसा वापस करने का भी प्रयास किया गया लेकिन पैसा वापस नहीं हुआ। जब ऐप की जानकारी ली गई तो पता चला कि ऐप से मिले ऋण के बदले उसे अब 15000 रुपए देने होंगे। एप की ओर से रिकवरी एजेंट 15 हजार रुपए की डिमांड कर रहे है। पैसा नहीं देने पर आरोपियों के द्वारा महिला के कांट्रैक्ट नंबर पर यह लोग नहीं चुकाने का मैसेज भेजना शुरू कर दिया हैं। साथी महिला की फोटो एडिट कर अश्लील एडिट फोटो को भी वायरल किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।


CATEGORIES
Share This