राजस्थान में दो दिन लू का अलर्ट, आंधी भी बढ़ाएगी परेशानी


 

जयपुर
राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखा जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश की बन रही संभावना से तापमान अभी तेजी से नहीं बढ़ा है।

राज्य में अब तीन दिनों तक तेज गर्मी पड़ेगी। पिछले एक माह से जारी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल और हवाओं का दौर आज से थम जाएगा।

इसके साथ ही आज से अगले तीन दिन तक राज्य में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए पश्चिमी राजस्थान के जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

हालांकि 22 मई से एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा और तीन दिनों तक आंधी-बारिश होने की संभावना है, इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी।

प्रदेश में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी तेज होगी। इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा और संभावना है कि नौतपा के दौरान राज्य में कई जगह हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। वजह यह कि 22 मई से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नौतपा के दौरान जितनी तेज गर्मी रहती है, उतनी ही अच्छी बरसात का योग बनता है।


CATEGORIES
Share This