बीकानेर में फिर बारिश की उम्मीद










बीकानेर में एक बार फिर तापमान में कमी आने की उम्मीद की जा रही है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे गुरुवार को दोपहर बाद बीकानेर में मेघगर्जन के साथ ही बारिश की उम्मीद बंध गई है। मौसम विभाग ने भी इस संबंध में चेतावनी जारी कर दी है। दरअसल, बारिश के साथ चालीस से पचास किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।
मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज भी राज्य के उत्तरी भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी-बारिश (40-50 Kmph) दर्ज होने की संभावना है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

