बदमाश ने युवक के पीठ पर चाकू मारे










शहर में चाकूबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र का है। बहिन से छेड़छाड़ करने से टोकने पर एक बदमाश ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। युवक की पीठ पर चाकू के घाव लगे है। उसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल भर्ती करवाया है। घायल युवक काली बस्ती का रहने वाला है।
कुन्हाड़ी थाना सीआई गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि लड़की को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। पहले एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की। फिर दूसरे ने पक्ष ने पहले पक्ष से मारपीट की। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। हमला करने वालो को डिटेन किया है।मामले की जांच की जा रही है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

