थिएटर की तरह खेत की एडवांस बुकिंग करता है किसान:


खेत की बुकिंग थिएटर की तरह। सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे का किसान मुकेश कुमार (40) ऐसा ही कर रहा है।

फसल बोते वक्त ही ग्राहक पैसा देकर अपने लिए एडवांस बुकिंग करा लेते हैं। ताकि फसल कटते ही उन्हें गारंटी से उपज मिल जाए। फसल कटने के वक्त एडवांस बुकिंग वाले ग्राहक खलिहान से ही अपना हिस्सा उठा ले जाते हैं।

शेखावाटी अंचल के इस इलाके में मुकेश समेत 10 से ज्यादा किसान खेती में नए प्रयोग कर रहे हैं।


CATEGORIES
Share This