करनी माता मंदिर से सोने की मूर्ति चोरी










करनी माता मंदिर से सोने की मूर्ति, चांदी के छतर और नगदी चोरी हो गई। चोर देर रात मंदिर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पुजारी सुबह पूजा करने आया। तब चोरी का पता चला। पुजारी ने आस-पास के लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी। मंदिर जैसलमेर के नोख गांव में स्थित है
पुलिस ने पुजारी इंदर सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुजारी ने बताया कि मंदिर में आधा किलो वजन के 15 चांदी के छतर,आधा तोले की सोने की मूर्ति,15 हजार रुपए और गुल्लक लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि वे गुरुवार रात को मंदिर का ताला लगाकर सो गए थे। सुबह जब वे मंदिर आए तो दरवाजे का ताला टूटा था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

