एम्स में मिलेगा CGHS स्कीम का लाभ










जोधपुर एम्स सहित भोपाल भुवनेश्वर पटना रायपुर और ऋषिकेश एम्स में अब सीजीएचएस के सभी सेवारत और पेंशनभोगी लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण की उपस्थिति में नई दिल्ली में यह निर्णय लिया गया। इसके तहत इन छह एम्स और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सीजीएचएस के बीच में समझौता ज्ञापन पर सिग्नेचर किए गए।
बता दें की वर्तमान में सीजीएचएस देश के 79 शहरों में काम कर रहा है। सीजीएचएस केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशन भोगियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों, संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों और लाभार्थियों की अन्य श्रेणियों को ओपीडी और आईपीडी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।
इसके लागू होने से सीजीएचएस पेंशनभोगी और सीजीएचएस लाभार्थियों की एम्स में ओपीडी परामर्श जांचे और अस्पताल के उपचार में कैशलेस उपचार के लिए पात्र होंगे।

